बलौदा बाजार

भाटापारा, 25 जून। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। उनका जीवन प्रेरणादाई था। उक्त बातें भाजपा के जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम में हज कमेटी के सदस्य सलीम खान, जिला मंत्री महाबल बघेल, विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल, उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनेंद्र सिंह सोनी ने किया। अंत में युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष टोडर के नेतृत्व में वृक्षारोपण भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर महामंत्री योगेश अनंत, गोपाल देवांगन उपाध्यक्ष, सुरेश मिश्रा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदु, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरा साहू, महामंत्री चंद्रकला साय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।