बलौदा बाजार

लंबित प्रकरणों में तेजी नहीं लाने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
24-Jun-2021 7:31 PM
लंबित प्रकरणों में तेजी नहीं लाने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 जून।
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण नही करने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने सभी अधिकारियों को दो टूक कहा कि आम जनता का कोई भी आवेदन प्राप्त होता हैं, तो उनका निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के क्रम में करें। निराकरण के दौरान समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में भी जरा भी लापरवाही न बरतें। 

उन्होंने बैठक के दौरान राइस मिल द्वारा धान नही उठाने पर खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं सहकारी  बैंक प्रबंधको के द्वारा गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट नही उठाने पर कड़ी फटकार लगाई। सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत आमकोना,कौडिया, दामाखेड़ा,वनसकारा के प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों द्वारा तय समय के भीतर निर्माण कार्यो में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर श्री जैन ने कड़ी फटकार लगाई। श्री जैन ने अन्य विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्की उपस्थित थे।
वैक्सीनेशन हेतु विशेष अभियान कलेक्टर श्री जैन ने सभी एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलें के समस्त औद्योगिक इकाइयों जैसे सीमेंट प्लांट, राइस मिल, पोहा मिल, अन्य खदानें ईट भ_े, रेस्टोरेंट्स दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

रोका-छेका अभियान की तैयारी कलेक्टर श्री जैन ने पशुधन विभाग के अधिकारी से रोका छेका अभियान की तैयारियों का जयाजा लिया। उपसंचालक डॉ.सी के पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम स्तरीय बैठक, पशुओं के लिए टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

इसके साथ ही जिले के सभी गौठानों में रोका छेका हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 
कलेक्टर श्री जैन ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को भी रोका छेका को प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हंै। बैठक ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट