बलौदा बाजार

राहुल के जन्मदिन पर 5 सौ पौधे रोपे
20-Jun-2021 8:58 PM
राहुल के जन्मदिन पर 5 सौ पौधे रोपे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 20 जून।
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानस पाण्डेय के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 500 से भी अधिक पौधे रोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया है।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोकोपाढ़ी के निर्देश पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानस पाण्डेय के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरू घांसीदास उमावि परिसर में, महाराजा पैलेस एवं अन्य स्थानों पर 500 से अधिक पौधों का रोपण किया। 

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानस पाण्डेय ने बताया कि आज पूरे जिले में लगभग एक हजार पौधे युवा कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम लोग पिछले दो साल से कोरोना महामारी संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं, तथा इस साल कोरोना संक्रमण के दौरान हजारों लोगों को ऑक्सी जन की कमी के कारण अपने जान से हाथ धोना पड़ गया, इसका प्रमुख कारण है। 

वृक्षों की अंधाधुंध कटाई एवं मोटर वाहनों तथा उद्योगों के कारण बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण है। हमने आज हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जन नायक राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास किया है। साथ ही जिले के हर व्यक्ति से अपील करते हैं कि प्रति व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगावें और उनका संरक्षण करें। 

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहर साय चेलक विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंदन साहू, जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विमल अजय, पार्षदगण खिलावन डहरिया, विकास यादव डीएमएफ के सदस्य ईश्वर यादव विधानसभा युवा कांग्रेस के सचिव राजू जायसवाल, कार्तिक यादव, जागेश्वर वर्मा, युवा नेता मितेश चौहान, सुयश तिवारी, विधानसभा संयोजक तरुण पड़वार, पलारी ब्लॉक संयोजक छोटा चौहान, सिंधुराज साहू, अभिषेक कुर्रे, प्रितेश पटेल, अनीष निषाद, धनंजय साहू, नोकेश साहू, गजेंद्र साहू, भूपेश साहू, नीरज साहू, विक्रांत श्रीवास, एस कुमार साहू, सहित कांग्रेस युवा कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट