बलौदा बाजार

किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल मंडी में करेंगे चर्चा
04-Jun-2021 7:26 PM
 किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल मंडी में करेंगे चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 4 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल  5 जून को प्रात: 10 बजे कृषि उपज मण्डी में उपस्थित रहेंगे। जहां किसानो की समस्याओं के संबंध में मंडी प्रशासन से चर्चा करेंगे। 
प्रतिनिधि मंडल में किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वैष्णव, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सीमा वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा, मोतीलाल वर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास साहू, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इन्द्र साव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वय अरुण यादव एवं शैली भाटिया मुख्य रुप से उपस्थित होंगे। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा कि विगत दिनों किन परिस्थितियों में कृषि मंडी में किसानों को असुविधा हुई विवाद की स्थिति निर्मित हुई जांच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमंत उपाध्याय ने दी है।


अन्य पोस्ट