बलौदा बाजार
सरसींवा, 6 अपै्रल। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल सरसीवां की कार्यकारिणी घोषित किया गया। भाजपा मंडल सरसीवां के मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े, जिला महामंत्री सुभाष जालान एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन से अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरसीवां मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पोर्ते ने कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें दो उपाध्यक्ष दो महामंत्री दो मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष निर्मल सिंह नेताम, पिपरडीह देवीसिंह सिदार सोहागपुर, महामंत्री भुवनेश्वर सिंह सिदार सिरपुर, हीरालाल भोई घरजरा, कोषाध्यक्ष फागूलाल भोई मंडलपुर, सहकोषाध्यक्ष महेश सिदार नारबंद, मंत्री गोपी किशन नेताम अमोदी, प्रेमसिंह सिदार गाताडीह, मिडिया प्रभारी मुकेश सिंह सिदार किसड़ा, सहमिडिया प्रभारी दुर्गेश नेताम किसड़ा,सोशल मिडिया प्रभारी राजेश नेताम किसड़ा, सह-सोशल मिडिया प्रभारी प्रताप सिंह सिदार अमोदी को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में गोबिंद सिदार हरदी,नरेश सिंह सिदार नारबंद युगेश नेताम किसड़ा हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य अहलाद कुमार भोई हरदी,घसिया सिंह सिदार हरदी, पुनीसिंह सिदार सिरपुर,सिदार सिंह सिदार मुच्छमल्दा, स्थाई आमंत्रित सदस्य जीवन सिंह नेताम पिपरडीह, श्याम लाल पोर्ते हरदी एवं किरित राम सिदार को बनाया गया।


