बलौदा बाजार

भाटापारा, 5 अप्रैल। आगामी दिनों प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत हेतु प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पर्यवेक्षको की लिस्ट जारी की है जिसमे प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा को मारो नगर पंचायत चुनाव हेतु कांग्रेस का पयर्वेक्षक नियुक्त किया गया है. सुशील शर्मा ने पयर्वेक्षक बनाये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री प्रभारी चंद्र शेखर शुक्ला के प्रति आभार जताया है. वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर सिंह ठाकुर, किसन जोतवानी, रमेश यदु, सोमेश गुप्ता, सनत ठाकुर, रोशन हबलानी, राधा किशन थारानी, रसीद चौहान, बसंत भृगु, अरुण यादव, इंद्र साव, नकुल ठाकुर, सरिता सत्यनारायण ठाकुर, राजू गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, भरत वर्मा, संतोष सोनी, सचिन शर्मा, हेमंत उपाध्याय, विनोद यदु, पूरण चौहान, अशोक ध्रुव, पुनीत दास मानिकपुरी आदि ने शुभकामनायें दी है.