बलौदा बाजार

भाजपा मंडल पलारी की बैठक में कई निर्णय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा बाजार, 3 अपै्रल। बलौदाबाजार भारतीय जनता पार्टी मण्डल पलारी का नियमित मासिक बैठक मण्डल कार्यलय में सपन्न हुआ।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पलारी की नियमित मासिक बैठक मण्डल कार्यलय में संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम में भारत माता एवं हमारे वरिष्ठ जनों की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर भारत माता की जय एवं भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के साथ बैठक प्रारंभ हुआ।
बैठक मण्डल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमे पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक योगेश चन्द्राकर ने कार्यकर्ताओ को कहा कि हम सभी किसी न किसी बूथ के पालक है और हम सब एक बूथ पर निवास करते है तो जितने भी बूथ के पालक है। अपनी बूथ को मजबूत करे। जब हम अपनी बूथ मजबूत करके तो ही आने वाले समय पर हम कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगे। आज कांग्रेस की जन विरोधी नीति से जनता त्रस्त हो चुका है, तो हमे इस समय अपनी कार्यकताओं एवं बूथ को मजबूत करना है और जिस बूथ का डाटा एंट्री का कार्य बाकी है जल्दी से पूर्ण करना है।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री ओमप्रकाश चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मा दुर्गा महेश्वर, प्रदेश अनुसूचित कार्यसमिति सदस्य नरोत्तम बघेल, महामंत्री शिव यदु, बैठक संचालन महामंत्री पवन वर्मा ने किया, मण्डल उपाध्यक्ष चरणदास तेहरवंश, मण्डल कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, मण्डल मंत्री निशा मार्कण्डेय, डॉ.केजुराम साहू पूर्व महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष सन्तोषी मानिकपुरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री संकेत वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भोला वर्मा , नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरसिंह निर्मलकर, पार्षद ताजेन्द्र कन्नौजे रवि धु्रव हरीश गेन्द्रे श्रीमति टूकेश्वरी वर्मा, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र वर्मा मोहन साहू पिलाराम साहू, जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मंजू यादव, माया वर्मा,जनपद तुलसी डहरिया, भारत वर्मा, युवा नेता दीपक वर्मा गौतम यादव योगेश वर्मा लक्की कन्नौज रूपेश घृतहरे राहुल चन्द्राकर गोविंद वर्मा सुनील बघेल प्रदीप बघेल, महेश जांगड़े जिला अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री, शिवराम फेकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद साहू, पवन बंजारे बिसाहू राम साहू देवप्रकाश साहू संतकुमार श् सुनील साहू भागवत यादव एवं भारतीय जनता पार्टी मण्डल पलारी के श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे एवं आज मण्डल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा का जन्मदिवस सभी कार्यकर्ताओं के बीच केक काट कर मनाया गया सभी ने मण्डल सदस्यों ने अध्यक्ष को बधाई दिया एवं अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना किया गया।