बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 31 मार्च। मकान में आग लगाकर भागने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी के निर्देर्शन में थाना क्षेत्रों में होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है। उप निरीक्षक एच आर रात्रे थाना प्रभारी भटगांव एवं पुलिस स्टाफ द्वारा लगातार पेट्रोलिंग किया गया।
29 मार्च को रात 21/15 बजे सूचना मिला कि भंटगांव सिविल लाइन वार्ड 1 मे एक मकान मे आग लगा है कि सूचना पर तत्काल मौका पहुंच आस पास के नगर वासियो के सहयोग से आग को बुझाया गया। आग के चपेट से मकान में रखे कूलर, फ्रिज, टीवी, आलमारी, दीवान पलंग, बाजवट, पेटी कपड़ा, धान, चावल, जलकर नुकसान करीब 80 हजार रूपए का हुआ।
प्रार्थिया मनीमति केंवट पति दाउलाल उम्र 62 वर्ष भटगांव की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 30 मार्च को आरोपी धन्वंतरि केंवट उम्र 26 वर्ष साकिन भटगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल बलौदाबाजार निरूध किया गया।


