बलौदा बाजार
पानी टंकी का लोकार्पण
27-Mar-2021 5:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 27 मार्च। नगर पालिका में चार लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील माहेश्वरी, निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, कांग्रेस नेता बसंत भृगु, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा एवं सभापति सीरिज जांगड़े के कर कमलों से संपन्न हुआ।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नवनिर्मित इस पानी टंकी से 10 से अधिक वार्डों में पानी की समस्या दूर होगी. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभापति श्वेता मिश्रा, सुशील सबलानी, उषा चूटे, प्रमेंद्र तिवारी, एल्डरमेन कुमारी जांगड़े, मुकेश साहू, वैभव केसरवानी, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, पार्षद भुलू राम कुर्रे, रानी राजेंद्र वर्मा, संतोषी गेंदू साव, पूर्व पार्षद नानू सोनी एवं विक्की ठाकुर सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे