बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 26 मार्च। संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुन्तला साहू के प्रयास से कसडोल शहर भाग मार्ग का फोरलेन निर्माण डिवाईडर एवं विद्युतीकरण सहित 2.50 किमी के लिए 18 करोड़ रु मुख्य बजट में पास कराये है । जिससे कसडोल नगर की सुंदरता को एक नया रूप मिलेगा।जिस पर कसडोल विधानसभा की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए कसडोल विधानसभा के लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।
आभार जताने वालों में कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चन्दन साहू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानस पांडेय ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा,पार्षद सेवती कैवर्त, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा, पार्षद खिलावन डहरिया, विकास यादव ,अशोक यादव ,नरेन्द्र छत्रीय ,चंदन साहू ,विमल अजय , कमलेश साहू ,शिव साहू ,हरिराम कैवर्त ,खिलेश्वरी छत्रीय ,विजय साहू, ईश्वर यादव,हरिराम कैवर्त ,मुरारी धीवर ,सोमू तिवारी ,भावेश यादव ,राजेश साहू ,हेमलाल साहू ,चंद्रिका साहू ,भूषण साहू ,बंसन्त श्रीवास एवं नगर के ब्यापारी व नागरिक जन हर्ष प्रकट किये।