बलौदा बाजार

भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला
18-Mar-2021 6:59 PM
 भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 18 मार्च। बलौदाबाजार भारतीय जनता पार्टी, मण्डल -लवन द्वारा बठेना काण्ड में पीडि़त पक्ष को न्याय दिला पाने में अक्षम रहने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय तहसील चौक में पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुलाउराम डहरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है , जिसका ताजा उदाहरण यह बठेना कांड है जिसमें सरकार पीडि़तों को न्याय नही दे पा रही है

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय यादव , जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम बाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा रामलाल कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा विजय गोयल, मण्डल अध्यक्ष बंशी चेलक, सहदेव जोशी, विकास अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, एस कुमार धीवर, युगेश प्रसाद वर्मा, गायेश्वर साहू , सुमंत साहू, रामानंद डौण्डिया, रूपनारायण मार्कण्डेय, जोहित वर्मा, विकास तिवारी , दिनेश कश्यप, चंद्रभूषण वर्मा, परमानंद वर्मा, देवेन्द्र साहू, घुराउराम वर्मा, पंकज अग्रवाल, भीम बंजारे, रमन कुमार साहू, अशोक घृतलहरे, चंदूलाल रजक, राकेश बंजारे, उमेन्द्र रात्रे, पांडुलाल डहरिया, धर्मेंद्र यदु, नंदकुमार रात्रे, परदेशी रात्रे, खिलावन निराला, सहसराम वर्मा, सभाराम वर्मा, देवराज यादव, केशवराम वर्मा आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट