बलौदा बाजार
रमन सिंह का 18 को गिरौदपुरी आगमन
17-Mar-2021 6:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 17 मार्च। परम पूज्य गुरुघासी दास बाबा की तपोभूमि पवित्र स्थल गिरौदपुरी धाम में माथा टेकने आशीर्वाद लेने के लिए छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल का ऐतिहासिक मेला में आगमन हो रहा है। जहां18 मार्च सुबह 10 बजे नगर पंचायत पलारी आगमन होगा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नेताओं का स्वागत किया जाएगा।
जहां भाजपा मंडल पलारी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यलय में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे