बलौदा बाजार

संसदीय सचिव चंद्रदेव ने किया पत्रकारों का सम्मान
16-Jan-2021 5:59 PM
संसदीय सचिव चंद्रदेव ने किया पत्रकारों का सम्मान

भटगांव पत्रकार भवन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलाईगढ़, 16 जनवरी।
विधानसभा स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं नगर भटगांव  में  पत्रकार भवन का भूमिपूजन नगर पंचायत भटगाव में संपन्न हुआ। जहाँ बिलाईगढ़ विधानसभा से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के  28 से 30  पत्रकार  सम्मान समारोह  पहुंचे हुए थे। 

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने शाल  पेन व डायरी  भेट  कर पत्रकारों का सम्मान  किया और पत्रकार भवन का भूमिपूजन संसदीय सचिव श्री राय की करकमलों से हुआ। 
पत्रकार सम्मान समारोह के मौके पर राय ने कहा कि  पत्रकार  देश के चौथे स्तंभ हैं  और समाज का आइना  है। जनता और सरकार के  बीच  एक सीढ़ी है। निष्पक्ष पत्रकारिता  देश व राज्य  की विकास  में  सहायक  होता है।  हर पल हमारे सरकार पत्रकारों  के साथ है, कुछ भी समस्या  हो या सुझाव  हो हमें जरूर  बताएं। समाज व  क्षेत्र की विकास  हो सकें, उस कार्य को करने के लिए तत्पर रहूँगा। 

पत्रकार सम्मान समारोह व भूमिपूजन के अवसर पर पत्रकारों में  धर्मेन्द्र साहू, देवेन्द्र केशरवानी,  सहदेव सिंह सिदार, रघुनाथ साहू, दरस टंडन,  रूपेश श्रीवास,  स्माई  खान, गोपाल साहू, राहुल पाण्डेय, बसंत सोनी,  उमाशंकर धीवर , राजकुमार जांगडे,  विजय सोनी, वेद प्रकाश विश्वकर्मा,  वेदभूशण स्नेही, प्रकाश साहू, दिनेश मानिकपुरी, योगेश साहू, गनपत बंजारे, योगेश देवागन , संजय यादव, दसरथ साहू, वीरेन्द्र साहू, प्रदीप देवांगन,  अखिलेश, सहित आदि लोग उपस्थित  रहे।

वहीं सम्मान समारोह  में अतिथि के रूप में  द्वारिका देवागन अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़,  प्रवेश दुबे उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव ,  पंकज चंद्रा अध्यक्ष काँग्रेस कमेटी सरसीवा, भागवत साहू अध्यक्ष काँग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, हेमंत दुबे विधायक प्रतिनिधि,  मुद्रिका राय पूर्व सभापति जनपद बिलाईगढ़,   भागीरथी चंद्रा सभापति प्रतिनिधि,  डांक्टर परमानंद साहू, संजय साहू, प्रमोद साहू , पूरी राम साहू,  राजकुमार सोनवानी,  मनोज टंडन,  इतवारी  साहू , मुक्तेश्वर साहू  सहित आदि लोग शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट