बलौदा बाजार

रामलीला के छठवें दिन लंकादहन की लीला, 40 कलाकारों का सम्मान
18-Oct-2026 7:44 PM
रामलीला के छठवें दिन लंकादहन की लीला, 40 कलाकारों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 अक्टूबर। आदर्श रामलीला नाटक मंडली के 107वें वर्ष के आयोजन में छठवें दिन लंकादहन और विभीषण शरणागति की लीला का मंचन किया गया। हनुमान की भूमिका में लव शर्मा, रावण की भूमिका में शौर्य मिश्रा और विभीषण की भूमिका में आयुष तिवारी ने अभिनय किया। लंकादहन की लीला देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

प्रभु श्रीराम की आरती में यज्ञ आयोजन समिति, पंचमुखी सुंदरकांड समिति, संगीतमय सुंदरकांड समिति, जय भोले कांवरिया संघ, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, नवजागरण मित्र मंडल, लायंस क्लब के पदाधिकारी-सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षद शामिल हुए।

जोशी परिवार ने कलाकारों को भेंट किए उपहार

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय जोशी अपने परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे। संजय जोशी 15 वर्षों तक राम की भूमिका निभा चुके हैं। उनके साथ अर्चना जोशी, सी.डी. दीवान, राजश्री दीवान, आदित्य विक्रम जोशी, अपूर्वा जोशी, रामनारायण तिवारी और गरिमा जोशी भी उपस्थित रहे। जोशी परिवार की ओर से रामलीला के सभी 40 कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज के जनरल मैनेजर सी.डी. दीवान ने कहा कि भाटापारा में 107 वर्षों से रामलीला की परंपरा जारी रहना गौरव की बात है। यहां आकर उन्हें हमेशा अच्छा लगता है।

कार्यक्रम में रवींद्र शर्मा, राजेश उपाध्याय, पंकज साहू, विपिन अग्रवाल, विजय राठौर, शेखर बावला, जयप्रकाश अग्रवाल, नरेश चौबे, शेखर तिवारी, बंटी छाबड़ा, विजय शर्मा सहित नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर और अन्य पार्षद उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट