बलौदा बाजार

डेढ़ करोड़ के पाथवे और संत कंवर राम परिसर का भूमिपूजन
25-Sep-2026 3:31 PM
डेढ़ करोड़ के पाथवे और संत  कंवर राम परिसर का भूमिपूजन

 

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 25 सितंबर। भाटापारा नगर पालिका अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में 1.47 करोड़ की लागत से बनने वाले पाथवे (वॉकिंग स्ट्रीट) तथा हेमू कल्याणी वार्ड में संत कंवर राम परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में 1.47 करोड़ की लागत से पैदल आवागमन हेतु सुरक्षित पाथवे का निर्माण किया जाएगा।  हेमू कल्याणी वार्ड में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के उद्देश्य से सामुदायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि पाथवे निर्माण से नागरिकों को पैदल आवागमन में सुविधा मिलेगी, जबकि संत कंवर राम परिसर से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने की बात कही।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा वार्डों की आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधाओं और सामुदायिक अधोसंरचना के विस्तार हेतु कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिय़ा, सभापति मनीष मिश्रा, गोविंद पटेल, सतीश तलरेजा, कुंजराम कोसले, पार्षद नंद किशोर वैष्णव, भावना प्रकाश ठाकुर, लक्ष्मीकांत टंडन, उमाशंकर वर्मा, शुभम सिंह राजपूत, पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अनिल गिदवानी, पूज्य बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष सच्चानंद थादवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वार्डवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट