बलौदा बाजार

लापरवाही, छात्रावास अधीक्षक निलंबित
22-Sep-2026 7:21 PM
लापरवाही, छात्रावास अधीक्षक निलंबित

बलौदाबाजार, 22 सितम्बर। छात्रावास का पंजीकृत छात्र नहीं होने के बावजूद एक छात्र को छात्रावास में बिना पंजीकरण के रखे जाने एवं छात्र छात्रावास में आवेदन प्रस्तुत कर छात्रावास से चले जाने की घटना को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम लिमाही के कुलेश्वर प्रसाद ध्रुव द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के समक्ष शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास अर्जुनी का रहवासी 15 वर्षीय छात्र 29.07.2026 को छात्रावास से अवकाश का आवेदन देकर चला गया एवं अब तक उनका घर व छात्रावास वापस नहीं आया है की शिकायत किया गया।

शिकायत पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा जाँच समिति का गठन किया गया।

जांच समिति के प्रतिवेदन के अनुसार गुमशुदा छात्र के छात्रावास से जाने संबंधी रिकार्ड उपलब्ध नहीं होना पाया।

 छात्रावास अधीक्षक एवं उनके स्टाफ द्वारा छात्र को अपनी माता से फोन पर बाद कराने पश्चात् छात्रावास से लापता होने किन्तु उक्त छात्र के माताजी द्वारा छात्रावास छोडऩे की अनुमति प्रदान नहीं करने का कथन किया जाना पाया।

जांच समिति के उपरोक्त प्रतिवेदन के आधार पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला बलौदाबाजार के द्वारा प्रभारी अधीक्षक, प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास अर्जुनी लवकेश निरालाको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। छात्रावास अधीक्षक लवकेश निराला द्वारा कारण बताओ नोटिस के जवाब में छात्रावास का पंजीकृत छात्र नहीं होने एवं उनकी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मानवता के आधार पर उन्हें छात्रावास में बिना पंजीकरण के रखे जाने, उक्त छात्र छात्रावास में आवेदन प्रस्तुत कर छात्रावास से चले जाने एवं जाने के पूर्व दूरभाष से अपनी माताजी से बात किये जाने का जवाब प्रस्तुत किया गया है जो असंतोषजनक है।


अन्य पोस्ट