बलौदा बाजार

शीतला माता मंदिर से दान पेटी चोरी, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
16-Sep-2026 7:41 PM
शीतला माता मंदिर से दान पेटी चोरी, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 16 सितंबर। नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुराना नगरपालिका क्षेत्र (चूड़ी मार्केट के सामने) स्थित शीतला माता मंदिर में े दान पेटी चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम साहू निवासी संजय कॉलोनी के अनुसार, 13 सितंबर की रात 10.30 बजे मंदिर बंद किया गया था। 14 सितंबर की सुबह 7 बजे पहुंचने पर मुख्य दरवाजे और चैनल गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया।

मंदिर परिसर से स्टील की दान पेटी गायब मिली, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई अनुमानित 50,000 की राशि जमा थी। घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर को तडक़े भैंसापसरा, दशरमा रोड और इंदिरा कॉलोनी क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की।

पुलिस टीम द्वारा चिन्हित 6 संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर तलाशी ली गई, हालांकि इस दौरान कोई अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।

पुलिस प्रशासन ने नगर में शांति व्यवस्था हेतु इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है तथा नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दृष्टि हेल्पलाइन (94792 20392) पर देने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट