बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 15 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव 2026 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध लोक गायक व साहित्यकार डॉ. ललित सिंह ठाकुर ग्राम कड़ार भाटापारा को विशेष आमंत्रित पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से नेतृत्व किया।
गंगा मैय्या ऊपर भजन गीत, नृत्य नाट्य व छत्तीसगढ़ लोक रामायण विधा बनवासी राम पर आधारित प्रसंगानुसार शबरी के राम गीत रामायण गीत नृत्य नाटिका के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में आचार्य पं. डॉ. अशोक मिश्रा ने मानस मर्मज्ञ का कथा गंगा महिमा का आख्यान किया व भजन गायन किया साथ मे मनहरण ध्रुव, डॉ. खुमान सिंह वर्मा डॉ. ईतवारी निषाद डॉ. रामनारायण नेताम डॉ. सरजू राम साहू चैन जायसवाल ध्रुवजी गोवर्धन निषाद आदि 11 सदस्यी दल के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत कर जन मानस को झकझोर दिया।