बलौदा बाजार

अंबुजा विद्यापीठ में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विजेताओं को पुरस्कार
14-Sep-2026 6:05 PM
अंबुजा विद्यापीठ में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विजेताओं को पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 सितंबर। अंबुजा विद्यापीठ, रवान में च्हिंदी दिवसज् के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नृत्य नाटिका, पद गायन तथा कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी गईं। मंच का संचालन कक्षा 10वीं की छात्रा पूर्वा भट्टर एवं प्रगति केशरवानी द्वारा किया गया।

वाणिज्य संकाय की शिक्षिका सुरेखा सोनी ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण दिया। विद्यालय में हिंदी भाषा पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के हिंदी एवं संस्कृत संकाय के शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभागाध्यक्ष गंगोत्री मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट