बलौदा बाजार

कृषि दवाई दुकान का ताला तोड़ चोरी, सीसीटीवी में कैद
13-Sep-2026 7:04 PM
कृषि दवाई दुकान का ताला तोड़ चोरी, सीसीटीवी में कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 सितंबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमेंरा में 9 सितंबर की रात एक कृषि दवाई दुकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने लगभग 1.5 लाख की नकदी पार कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है।

ग्राम अमेंरा स्थित शिवम कृषि केंद्र में 9 सितंबर की रात करीब 1 बजे बाइक सवार रेनकोट पहने दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। फुटेज के अनुसार, एक व्यक्ति बाहर निगरानी कर रहा था जबकि दूसरा दुकान के भीतर दाखिल हुआ। दुकान का ताला और नकदी पेटी तोडक़र उसमें रखे करीब 1.5 लाख रुपये निकाल लिए गए।

दुकान संचालक छवि साहू की शिकायत पर पलारी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों द्वारा चेहरा ढके होने के कारण पहचान सुनिश्चित करने हेतु पुलिस तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है।


अन्य पोस्ट