बलौदा बाजार

मंत्री का दर्जा मिलने पर सीमेंट एसो. ने किया अंजय शुक्ला का सम्मान
11-Sep-2026 2:51 PM
मंत्री का दर्जा मिलने पर सीमेंट एसो.  ने किया अंजय शुक्ला का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 सितंबर।  बुधवार को छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए परिवहन क्षेत्र से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

राज्य सरकार द्वारा अंजय शुक्ला को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शुक्ला को राज्य मंत्री का दर्जा मिलना संगठन के साथ-साथ क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं। स्वागत समारोह के दौरान पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुक्ला का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

सदस्यों ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी विषयों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका बलौदाबाजार के अध्यक्ष अशोक जैन,  गणेश जायसवाल, मलकीत सिंह, मनोज केडिया, मनोज सिंह, प्रवीण साहू, मनोज गुप्ता, राजा भाटिया, अरुण तुलस्यान, आशीष अग्रवाल, रामनरेश यादव, विवेक वर्मा, आरके राणा, जसवंत सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट