बलौदा बाजार

पोला: बैलों की पूजा-अर्चना, बने पारंपरिक व्यंजन
10-Sep-2026 6:48 PM
पोला: बैलों की पूजा-अर्चना, बने पारंपरिक व्यंजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 10 सितंबर। भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक पोला पर्व मनाया गया। किसानों ने कृषि कार्यों में प्रयुक्त पशुधन (बैलों) की पूजा-अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया।

पर्व के दिन किसानों द्वारा बैलों को स्नान कराकर सजाया गया तथा उनकी पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय बाजारों में मिट्टी एवं लकड़ी से निर्मित बैलों तथा खिलौनों का विक्रय हुआ, जिन्हें बच्चों द्वारा पूजन सामग्री में शामिल किया गया।

घरों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए गए। शाम के समय महिलाओं द्वारा मिट्टी के पात्रों में व्यंजन रखकर निर्धारित स्थान पर ले जाने तथा परंपरा अनुसार उन्हें तोडऩे की रस्म निभाई गई।

पोला पर्व छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा और पशुधन आधारित संस्कृति से जुड़ा एक प्रमुख आयोजन है।


अन्य पोस्ट