बलौदा बाजार

एनसीसी कैडेट प्रकाश फेकर का थल सेना कैंप दिल्ली के लिए चयन
10-Sep-2026 6:47 PM
एनसीसी कैडेट प्रकाश फेकर का थल सेना कैंप दिल्ली के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 10 सितंबर। शासकीय डी.के. कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार के एनसीसी कैडेट प्रकाश फेकर का चयन राष्ट्रीय स्तर के थल सेना कैंप (टीएससी) दिल्ली के लिए हुआ है। वे ‘TSC Obstacles’ स्पर्धा में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कैडेट प्रकाश फेकर 31 अगस्त से 11 सितंबर  तक दिल्ली में आयोजित 12 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे हैं। इस चयन के लिए कैडेट ने पांच एनसीसी शिविरों में भाग लिया, शारीरिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा किया तथा चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रकाश फेकर 7 सीजी बटालियन एनसीसी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) तथा एमपी और सीजी एनसीसी निदेशालय की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धनंजय मिश्रा, शिक्षकों एवं 7 सीजी बटालियन के अधिकारियों ने कैडेट के चयन पर बधाई दी है।


अन्य पोस्ट