बलौदा बाजार

जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटकी फोड़ स्पर्धा
08-Sep-2026 7:42 PM
जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटकी फोड़ स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 सितंबर। बलौदाबाजार नगर के नेहरू चौक में वार्डवासियों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने दीप प्रज्वलित एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन संदेशों, बाल लीलाओं तथा अधर्म पर धर्म की विजय के पौराणिक प्रसंगों का उल्लेख किया।

आयोजन के दौरान बाल रूप में आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त मटकी फोड़ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ तथा भक्ति संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

वार्ड पार्षद शेखर गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में एल्डरमैन दिनेश वर्मा, योगेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मुरारी साहू, मोहन गुप्ता, अजय साहू, ध्यानु गुप्ता, सुशील केसरवानी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट