बलौदा बाजार

सिलाई प्रशिक्षण की हुई मुख्य परीक्षा
08-Sep-2026 7:41 PM
सिलाई प्रशिक्षण की हुई मुख्य परीक्षा

अल्ट्राटेक कुकुरदी ने दिया प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 सितंबर। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत ग्राम ढनढनी और सरकीपार में संचालित तीन माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक स्थानीय प्रशिक्षिकाओं के माध्यम से संचालित किया गया। ग्राम सरकीपार में परीक्षा 4 सितंबर को आयोजित हुई, जबकि ग्राम ढनढनी में परीक्षा आज संपन्न हुई।

दोनों केंद्रों के कुल 60 प्रतिभागियों ने लिखित एवं व्यावहारिक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में सिलाई, माप, डिजाइनिंग तथा वस्त्र निर्माण कौशल का मूल्यांकन किया गया।

प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को आगामी सप्ताह में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

अल्ट्राटेक कुकुरदी के सीएसआर प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को कौशल प्रदान कर स्वरोजगार तथा आय वृद्धि के अवसरों से जोडऩा है।


अन्य पोस्ट