बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक रावन का सडक़, अग्नि, एलपीजी व विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
27-Aug-2026 2:51 PM
अल्ट्राटेक रावन का सडक़, अग्नि, एलपीजी व विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 अगस्त। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामीण समुदाय में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सडक़, अग्नि, एलपीजी एवं विद्युत सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 महिलाओं को दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक प्रबंधन के सुरक्षा विभाग के अधिकारी देवेश सिंह द्वारा सडक़ सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग , निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। अग्नि सुरक्षा के अंतर्गत आग से बचाव , आपात स्थिति में सावधानियों एवं सुरक्षित स्थान पर जाने की जानकारी दी गई। एलपीजी सुरक्षा के तहत गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, रेगुलेटर की जांच तथा गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। विद्युत सुरक्षा के अंतर्गत खुले तारों से दूर रहने, गीले हाथों से विद्युत उपकरण न छूने तथा विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के पास सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। अंत में प्रतिभागियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं अपने परिवार को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर प्रमुख निरुपा श्रीवास्तव एवं अधिकारी ज्योत्सना पति ने प्रतिभागियों को सुरक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम सुरेंद्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बंधे एवं गुमान साहू की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट