बलौदा बाजार

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ अभियान, कांग्रेस का जनसंपर्क
25-Aug-2026 3:30 PM
स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ अभियान,  कांग्रेस का जनसंपर्क

बलौदाबाजार, 25 अगस्त। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ’  अभियान के तहत बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक 12 एवं 16 क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान नागरिकों को अभियान की जानकारी देते हुए स्मार्ट मीटर हटाने एवं पुराने मीटर की मांग को लेकर निर्धारित फॉर्म भरवाए गए।

अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर भारी आक्रोश एवं नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आपत्तियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष रखीं तथा अभियान में अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी केपूर्व जिलाध्यक्ष  एवं इंदिरा गांधी मंडल के प्रभारी दिनेश यदु,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन, शहर महामंत्री नीरज बांधे, पार्षद, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव,सलमान शेख, सुखदेव साहू,मनोज ठाकुर, प्रवीण त्रिवेदी, राजू रजक, सहित पदाधिकारी, वार्ड के कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट