बलौदा बाजार

खेतों से झटका मशीन व पंप केबल चोरी, 2 गिरफ्तार
20-Aug-2026 7:18 PM
खेतों से झटका मशीन व पंप केबल चोरी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 20 अगस्त। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में किसानों के कृषि उपकरणों एवं बोरवेल से चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशों के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। खेतों में लगे झटका मशीन एवं केबल वायर चोरी करने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 प्रार्थी भुनेश्वर साहू (56) ने  18 अगस्त  को थाना भाटापारा ग्रामीण आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में अमलीडीह कोसमारी खार स्थित उनके खेत के 03 बोर में लगे पंप के केबल वायर, पड़ोसी तारकेश्वर यादव के खेत से झटका मशीन एवं मोहन ध्रुव के खेत से केबल वायर (कुल जुमला कीमत लगभग 10,100) अज्ञात चोरों द्वारा काट कर चोरी कर ली गई है। कि रिपोर्ट पर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई, मेमोरेंडम एवं जप्ती विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संदेही बीरेन्द्र माण्डले एवं उसके रिश्तेदार दीपक भारद्वाज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से निकले तांबे (कॉपर) को कबाड़ी के पास बेच दिया था और प्राप्त पैसों को शराब पीने में खर्च कर दिया था। इसके अतिरिक्त, आरोपी बीरेन्द्र माण्डले की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई 1 नग झटका मशीन गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर बीरेन्द्र माण्डले एवं दीपक भारद्वाज को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


अन्य पोस्ट