बलौदा बाजार

कपड़ा बुनाई प्रशिक्षण का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
18-Aug-2026 4:32 PM
कपड़ा बुनाई प्रशिक्षण का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,18 अगस्त । ग्रामोद्योग संचालनालय हाथ करघा प्रभाग द्वारा स्वीकृति अनुरूप स्थानीय देवांगन समाज भवन में नवीन कपड़ा बुनाई प्रशिक्षण का नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

समग्र हाथकरघा विकास योजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में सूती धागों से कपड़ा बुनाई किए जाने की विभिन्न कलाओं सहित मशीन का संचालन व कपड़ा के कलात्मक बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने प्रशिक्षण हेतु चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के स्वावलंबी जीवन के लिए अपने स्वयं का रोजगार प्राप्त कर सकेंगे व परिवार के प्रशिक्षण उपरांत परिवार के भरण पोषण में अपना भी महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे श्री जैन ने कहा कि यह जरूरी नहीं की महिलाएं शासकीय नौकरी से ही अपने परिवार का संचालन करें, बल्कि स्वयं का रोजगार होना भी जीवन में आगे बढऩे में मददगार होता है।

इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु ने भी आयोजित प्रशिक्षण योजना की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रशिक्षण में भागीदारी पर शुभकामनाएं दी, व कार्यशाला में उपस्थित संतोष यादव ने भी नवीन बुनाई प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाओं के उत्थान व प्रगति के लिए दिए जाने वाले योगदान के साथ ही स्वयं के आय का साधन स्व-रोजगार को बताया गया,

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि अशोक जैन का सहायक संचालक जिला हाथ करघा के अनिल सोनकर के द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया गया, साथ ही संतोष यादव के द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

आयोजित बुनकर प्रशिक्षण में 20 महिलाएं चार माह तक बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने स्वयं का आय बढ़ाने में सहायक होगी, इस प्रशिक्षण शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, पार्षद गौतम चौहान, पार्षद प्रतिनिधि रवि फेकर, किरण कुमार वर्मा, कमलेश्वर यादव, अभय राम यादव, संतोष कुमार यादव, प्रधान जी, संतोष साहू, दुज राम यादव अधिवक्ता , गुरूदत्त तिवारी सहित अन्य नागरिक गण प्रशिक्षक व प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट