बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 14 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रात: 8.59 बजे मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं स्वागत होगा और प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.5 बजे परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे मार्च पास्ट, प्रात: 9:20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.55 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 10: बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:25 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं 11:00 बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।