बलौदा बाजार

स्कूली विद्यार्थियों ने बनाई 201 राखियां
12-Aug-2026 8:28 PM
स्कूली विद्यार्थियों ने बनाई 201 राखियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 12 अगस्त। शा.उ.मा.वि. डमरू के विद्यार्थियों ने 201 राखियां बनाई।

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदर जीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेयी के दिशा निर्देश, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त के. एस. मरावी, जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार , नेहा उपाध्याय एवं विद्यालय के प्राचार्य भानु राम श्रेय के मार्गदर्शन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) के विद्यार्थियों के द्वारा 201 राखियाँ बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार के माध्यम से सैनिकों हेतु प्रेषित किया।

 इस उत्कृष्ट कार्य में विद्यालय के व्याख्यातागण मुंशी राम साहू, कृपासिंधु बघमार,राजेश कुमार साहू, डॉ. जगदीश ‘हीरा’ साहू, मनोहर लाल साहू, महेन्द्र जांगड़े, रामलाल साहू, हेमंत राम साहू, सुरेन्द्र पैकरा, खंभन लाल पैकरा, चन्द्रशेखर पटेल, हरीश कुमार मिरी,चन्द्रशेखर साहू, स्मिता चंदेल, लता वर्मा, मंजू डहरिया, लता वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट