बलौदा बाजार

जनता का विश्वास खो चुकी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार - विधायक
09-Aug-2026 7:53 PM
जनता का विश्वास खो चुकी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार - विधायक

बढ़े हुए बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे फार्म भरने के अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण की बैठक ग्राम कड़ार में सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोडऩे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है। जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा सरकार, ऐसे समय में अब कांग्रेस पार्टी ही जनता की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ रही है और स्मार्ट मीटर तथा बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बढ़ते बिजली बिलों की दोहरी मार झेल रही है। भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमिंत्रा धृतलहरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और यह अभियान उसी संघर्ष का हिस्सा है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। कांग्रेस संगठन जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और जनविरोधी भाजपा सरकार को निर्णय वापसी के लिए आंदोलन रत है।  बैठक को मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुनील साहू, सतीश अग्रवाल, सुनील माहेश्वरी, अमर मंडावी, मनहरन वर्मा, भुनेश्वर शर्मा, भरत वर्मा, गयाराम वर्मा, दीपक वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अभियान जनता के अधिकारों की लड़ाई है और इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनमत तैयार किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से विवेक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, कोमल साहू, नरेंद्र यादव, आबिद खान, बृजमोहन वर्मा, नीलकंठ ध्रुव, पहरीक साहू, राधेश्याम साहू, द्वारिका यादव, राजू साहू, खुमेश साहू, तेजराम जांगड़े, विजय निषाद, दिलीप साहू , किरण यादव, अजीत वर्मा, रामू साहू , हीरालाल कुर्रे, गयाराम वर्मा, रूपेंद्र कुर्रे , आयूब बांठिया, दौलत साहू , खेमू, तोरण वर्मा, शिवकुमार यादव, बजो वर्मा, ईश्वर बंजारे, हीरू, संजय वर्मा, राधेश्याम वर्मा लल्ला वर्मा, भीलक दास बंजारे, संतराम यदु, कुमानबरन पटेल, प्रमोद पुरैना, रामरतन दांडेकर, अमर टंडन एवं कांग्रेस के मंडल, बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट