बलौदा बाजार

तेज रफ्तार एम्बुलेंस गड्ढे से पलटी, 6 जख्मी
08-Aug-2026 6:32 PM
तेज रफ्तार एम्बुलेंस गड्ढे से पलटी, 6 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मरीज को इलाज के लिए ओडिशा ले जा रही एक एम्बुलेंस सडक़ पर बने गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मरीज सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को तेज रफ्तार एम्बुलेंस मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान सडक़ पर बने गहरे गड्ढे से गुजरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम, स्थानीय ग्रामीण और एक निजी एम्बुलेंस चालक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर एम्बुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सडक़ पर बने गड्ढे और तेज रफ्तार को माना जा रहा है।


अन्य पोस्ट