बलौदा बाजार

लवन-भाटापारा बायपास मार्ग बदहाल, गड्ढों में फंस रही गाडिय़ां
07-Aug-2026 4:20 PM
लवन-भाटापारा बायपास मार्ग बदहाल, गड्ढों में फंस रही गाडिय़ां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 7 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन से भाटापारा बायपास मार्ग पर सडक़ों के रखरखाव के अभाव में आवागमन प्रभावित हो रहा है। नवीनीकरण और समय पर पेचवर्क न होने के कारण मार्ग पर गड्ढे बन गए 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस बायपास मार्ग से प्रतिदिन लगभग 500 से 700 भारी वाहन (ट्रक और हाइवा) गुजरते हैं। मार्ग पर बने गड्ढों के कारण अक्सर वाहन फंस जाते हैं और तकनीकी खराबी के चलते बीच सडक़ पर ही सुधार कार्य करना पड़ता है, जिससे यातायात बाधित होता है।

कलेक्टर द्वारा पूर्व में जिले के प्रमुख मार्गों पर पेचवर्क और मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा इस मार्ग पर समय पर मरम्मत कार्य पूरा नहीं किए जाने से जाम की स्थिति बन रही है।

निवासियों ने मार्ग के त्वरित मरम्मत और पेचवर्क की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।


अन्य पोस्ट