बलौदा बाजार

गुरु रविदास की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश व राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा का स्वागत
06-Aug-2026 4:28 PM
 गुरु रविदास  की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश व राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा का स्वागत

भाटापारा, 6 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा का तिलक लहरे ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

तिलक लहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समता, बंधुत्व, मानवता और सामाजिक न्याय के संदेश को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।ॉ उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय समाज के सभी वर्गों के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। तिलक लहरे ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार आगे भी संत महापुरुषों के आदर्शों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे प्रेरणादायी निर्णय लेती रहेगी।


अन्य पोस्ट