बलौदा बाजार

ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्री परेशान, सुधार की मांग
05-Aug-2026 7:55 PM
ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्री परेशान, सुधार की मांग

दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 5 अगस्त। रायपुर-बिलासपुर रेलखंड पर चलने वाली विभिन्न यात्री व एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण नियमित यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन दैनिक यात्री, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी यात्रा करते हैं।

यात्रियों के अनुसार, ट्रेनों के निर्धारित समय से देर से चलने के कारण उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्टेशनों पर यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इसके साथ ही, कई बार ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी समय पर न मिलने से यात्रियों की परेशानी बढऩे की बात कही गई है।

स्थानीय यात्रियों और दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस मार्ग पर ट्रेनों का समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित किया जाए। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारणों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सूचना तंत्र को बेहतर बनाकर वास्तविक समय (रियल टाइम) की सटीक जानकारी प्रदान की जाए। रेल परिचालन की नियमित निगरानी कर व्यवस्था में सुधार के कदम उठाए जाएं।


अन्य पोस्ट