बलौदा बाजार

जुलाई में मूसलाधार बारिश के बाद ब्रेक, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी
03-Aug-2026 6:10 PM
जुलाई में मूसलाधार बारिश के बाद ब्रेक, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 अगस्त। जुलाई में रिकॉर्ड बारिश के बाद अब जिले में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई हैं। बारिश की गतिविधियां कमजोर पडऩे से दिन का तापमान बढऩे लगा है और लोगों उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। रविवार को दिनभर से धूप रही, जबकि कुछ इलाकों में केवल हल्की बुंदाबांदी हुई। पिछले 48 घंटे में जिले में महज 1.1 मिलीमीटर भारी दर्ज की गईं, जिससे मौसम में नमी बढऩे के साथ चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मानसून ब्रेक की स्थिति में है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम हैं।

हालांकि अगस्त की शुरुआत में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन जुलाई का महीना जिले के लिए बारिश के लिहाज से बेहद शानदार रहा। एक जून से 2 अगस्त तक बलौदाबाजार जिले में कुल 625.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 512.9 मिली मीटर मानी जाती हैं। यानी जिले में अब तक 22 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी हैं।

जुलाई में अंतिम सप्ताह में पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब के असर से जिले सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कई निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी और कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। लगातार हुई बारिश से तालाब, नाले और जलाशय भी भर गए, जिससे भूजल स्तर में सुधार आया हैं।

किसानों के लिए राहत

जुलाई में हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई जिले में धान की बोनी और रोपा का कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं। किसानों का कहना है कि फिलहाल फसल को प्राप्त पानी मिल चुका है और अब बेहतर वृद्धि के लिए कुछ दिनों तक धूप निकलना भी जरूरी हैं।

जलाशयों में भर जाने से सिंचाई की चिंता भी काफी हद तक कम हुई हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन पी थॉमस के अनुसार प्रदेश सही बलौदाबाजार जिले में फिलहाल मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है, जो 4 या 5 अगस्त तक जारी रह सकती हैं। इसके बाद नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना हैं।


अन्य पोस्ट