बलौदा बाजार
2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 जुलाई। पिछले डेढ़ से दो दशक से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हजारों शिक्षक अब खुद परीक्षा की तैयारी करने को मजबूर हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेश में 3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त 80 हजार से अधिक प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया हैं। इनमें बलौदाबाजार जिले के 4535 शिक्षक भी शामिल हैं। इन शिक्षकों में आधे से अधिक की उम्र 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक 54-55 वर्ष आयु वर्ग में हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट नहीं दी जा सकती। इस संबंध में दायर पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो चुकी हैं। हालांकि अदालत ने राहत देते हुए टीईटी उत्तीर्ण करने की समय सीमा एक वर्ष बढ़ा दी हैं। पहले यह अंतिम तिथि 21 अगस्त 2027 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 अगस्त 2028 कर दिया गया हैं। तय समय तक टीईटी पास नहीं करने वाले शिक्षकों की सेवा पर संकट खड़ा हो सकता हैं।
इधर टीईटी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के भ्रामक संदेश भी प्रसारित हो रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने ऐसे दावों को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य हैं।
तीन श्रेणियां के शिक्षकों पर लागू हो रहा है नियम
एनसीटीई के हालतनामे के अनुसार टीईटी की अनिवार्यता तीन श्रेणी के शिक्षकों पर लागू होती हैं। पहली श्रेणी में 3 सितंबर 2001 से पहले बिना व्यावसायिक योग्यता के नियुक्त शिक्षक शामिल हैं। दूसरी में 3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त शिक्षक आते हैं। तीसरी श्रेणी में 23 अगस्त 2010 से 29 जुलाई 2011 के बीच नियुक्त शिक्षक शामिल हैं।
मिशन मोड पर लेना चाहिए विभागीय टीईटी- धर्मेंद्र
शाले शिक्षक संघ के पार्टी महासचिव धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम भूतलक्ष प्रभाव से लागू नहीं किया जाना चाहिए। उनका सुझाव है कि शिक्षक विभाग मिशन मोड में विभागीय टीईटी आयोजित करें और हर तीन चार महीने में परीक्षा कराए ताकि सभी शिक्षकों को समय सीमा के भीतर पर्याप्त अवसर मिल सकें।
परीक्षा नियमित नहीं प्रश्न कठिन
शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था व्यावहारिक नहीं हैं। टीईटी नियमित अंतराल पर आयोजित नहीं होती और कई बार दो-दो वर्ष बाद परीक्षा आयोजित की जाती हैं। ऐसे में अगस्त 2028 तक सभी शिक्षकों को परीक्षा देने का पर्याप्त अवसर मिल पाएगा या नहीं इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों का यह भी कहना है कि टीईटी में कई प्रश्न लोक सेवा आयोग पीएससी स्तर से पूछे जाते हैं, जिन्हें लंबे समय से अध्यापन कार्य में लगे अनुभव शिक्षक ही हल करने में कठिनाई महसूस करते हैं। उनका मानना है कि वर्षों के शिक्षक अनुभव के बावजूद प्रतियोगी परीक्षा के प्रारूप में सफलता हासिल करना आसान नहीं हैं।
शिक्षकों की दक्षता की परीक्षा हो उम्र की नहीं
सेवानिवृत प्रोफेसर एस एन पाध्ये का कहना है कि प्रौढ़ वैज्ञानिकों के अनुसार एक निश्चित उम्र के बाद नई जानकारी को याद रखना और परीक्षा के दबाव प्रदर्शन करना कठिन हो जाता हैं। उनका सुझाव है कि प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षकों के लिए अलग-अलग टीईटी आयोजित की जाए तथा प्रश्न उसी पाठ्यक्रम पर आधारित हो जिसे शिक्षक प्रतिदिन कक्षा में पढ़ते हैं। उनके अनुसार टीईटी का उद्देश्य शिक्षकों की दक्षता का आकलन करना होना चाहिए ना कि वर्षों का अनुभव रखने वाले शिक्षकों को विद्यार्थियों की तरह कठिन प्रतियोगी परीक्षा में बैठकर हतोत्साहित करना।