बलौदा बाजार

अब परीक्षा लेने वाले देंगे परीक्षा, टीईटी पास करना अनिवार्य
26-Jul-2026 6:00 PM
अब परीक्षा लेने वाले देंगे परीक्षा, टीईटी पास करना अनिवार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 जुलाई। पिछले डेढ़ से दो दशक से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हजारों शिक्षक अब खुद परीक्षा की तैयारी करने को मजबूर हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेश में 3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त 80 हजार से अधिक प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया हैं। इनमें बलौदाबाजार जिले के 4535 शिक्षक भी शामिल हैं। इन शिक्षकों में आधे से अधिक की उम्र 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक 54-55 वर्ष आयु वर्ग में हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट नहीं दी जा सकती। इस संबंध में दायर पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो चुकी हैं।

 हालांकि अदालत ने राहत देते हुए टीईटी उत्तीर्ण करने की समय सीमा एक वर्ष बढ़ा दी हैं। पहले यह अंतिम तिथि 21 अगस्त 2027 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 अगस्त 2028 कर दिया गया हैं। तय समय तक टीईटी पास नहीं करने वाले शिक्षकों की सेवा पर संकट खड़ा हो सकता हैं।

 


अन्य पोस्ट