बलौदा बाजार

बलौदाबाजार: 48 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान पर, सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा
25-Jul-2026 3:59 PM
बलौदाबाजार: 48 घंटे की बारिश से नदी-नाले  उफान पर, सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 25 जुलाई। जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने मानसून को पूरी तरह रफ्तार दे दी है। गुरुवार-शुक्रवार के दौरान जिले में औसतन 51.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं। जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई हैं।

खेतों में पानी भरने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि धान सहित खरीफ फसलों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ, लेकिन फिलहाल जिले में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी हैं।

भू अभिलेख शाखा के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस वर्ष मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा है। 1 जून से 23 जुलाई तक जिले में औसतन 504.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले 10 वर्षों में इसी अवधि का औसतन 416.8 मिलीमीटर रहा हैं। यानी इस बार जिले में अब तक औसतन से करीब 87.4 मिलीमीटर अधिक और लगभग 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी हैं। मौसम विभाग के मानकों के अनुसार या आंकड़ा 121 प्रतिशत बढ़ता हैं, जिससे बलौदाबाजार अब सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले की श्रेणी में पहुंच गया हैं।

जिले में 22 जुलाई को ही अकेले औसतन 40.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गईं। लगातार हो रही वर्षा का असर जलाशयों तालाबों और नदी-नालों में साफ दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर जल स्तर तेजी से बढ़ा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में पानी भरने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। दूसरी ओर धान की रोपाई कर चुके किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही हैं। क्योंकि पर्याप्त पानी मिलाने से फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद हैं।

प्रदेश में मानसूनी द्रोणिका मजबूत, अगले 5 दिनों तक भी झमाझम बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एंड पी थॉमस के अनुसार प्रदेश में मानसून द्रोणिका मजबूत बनी हुई है और इसके साथ पांच अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इन्हीं के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक जिले सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ माध्यम से अधिक बारिश होने की संभावना है। लगातार तीन से चार दिन अथवा उससे अधिक समय तक रिमझिम और तेज बारिश का दौर जारी रह सकता हैं। मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों के पास सावधानी बरतने और खराब मौसम में यात्रा से बचें।

नौ तहसीलों में टुंड्रा में सबसे ज्यादा बारिश

जिले की नौ तहसीलों में टुंड्रा सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र बना हुआ हैं। यहां अब तक 716.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई हैं। इसके बाद बलौदाबाजार तहसील में 637.2 मिलीमीटर, लवन में 521.01 मिलीमीटर, भाटापारा में 482.4 मिलीमीटर, पलारी में 468.7 मिलीमीटर, कसडोल में 465.02 मिलीमीटर, सुहेला में 423.5 मिलीमीटर, सोना खान में 414.7 मिलीमीटर तथा सबसे कम सिमगा तहसील में 411.02 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं।  सिमगा में इस अवधि तक औसतन 453.5 मिलीमीटर वर्षा हो जाने चाहिए थी, इसलिए यह तहसील अभी भी सामान्य से पीछे चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जिले की औसत वर्षा वार्षिक वर्षा 1089.7 मिली मीटर निश्चित हैं। अब तक इसका 46.3 प्रतिशत हिस्सा जुलाई के तीसरे सप्ताह तक ही पूरा हो चुका है। समय से पहले लक्ष्य वर्षा हो सकती हैं।


अन्य पोस्ट