बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 25 जुलाई। ग्राम कड़ार (भाटापारा) निवासी 8 वर्षीय रेणुका भारती हीरा को उनकी उपलब्धि हेतु एशियन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड प्रदान किया गया।
रेणुका भारती हीरा छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध संस्था सुर गंगा मानस परिवार एवं साहित्यिक, सांस्कृतिक लोकमंच कड़ार (भाटापारा) से जुडक़र 06 वर्ष की उम्र से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता, शिक्षा जागरूकता, मतदान जागरूकता के गीतों के माध्यम से विभिन्न मंचों में जागरूकता, मानस मंचों में राम कथा गायन करते आ रहे हैं। उनकी विशिष्ट उपलब्धि हेतु इन्हें राम राज्य गौरव सम्मान 2026, राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान 2026, भारत गौरव अवार्ड, लोककला मंच भाटापारा से प्रशस्तिपत्र, नशामुक्ति अभियान हेतु विशेष सम्मान, महिला दिवस पर अपराजिता सम्मान 2025, बाल कल्याण गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
रेणुका भारती हीरा व्याख्याता के पद पर कार्यरत, राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता, 20 से अधिक वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, गायक डॉ. जगदीश हीरा साहू की भतीजी तथा अंतर्राष्ट्रीय कलाकार एवं सुर गंगा साहित्यिक, सांस्कृतिक लोकमंच के प्रदेश अध्यक्ष केशव राम साहू की बेटी है। इनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों एवं मित्रों तथा शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।