बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 जुलाई। एग्रीस्टैक में पंजीयन को लेकर किसानों के सामने एक नई मुसीबत आ गई हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया था।
केवल इतना कहा गया था कि एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य हैं, तभी किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच पाएंगे। अब कहा जा रहा है कि पंजीयन मूल खातेदार के हिस्सेदारों के लिए भी अनिवार्य हैं। यानी किसी खाते के मुख्य खातेदार के अलावा इसके जितने भी हिस्से होंगे, सभी को एग्रीस्टैक में अलग-अलग पंजीयन करना होगा। अन्यथा केवल उस खाते या खसरा नंबर में केवल उतना ही धान बिक पाएगा, जितना किसी पंजीकृत मूल खातेदार और उसके हिस्सेदारी के हिस्से आएगा। यही नियम किसानों को परेशान कर रहा हैं। पहले मूल खातेदार के पंजीयन से बाकी हिस्सेदारों का भी धान एक मुफ्त बिक जाता था, अब ऐसा नहीं होगा।
इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी पुनीत राम वर्मा का कहना है कि किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन करना जरूरी हैं, तभी वे धान बेचने के लिए पंजीयन करा पाएंगे। संयुक्त खातेदारों के सभी सदस्यों का एग्रीस्टैक करना अनिवार्य हैं। कोटवारी जमीन, मठ, मंदिर, सोसाइटी, संस्था एवं समूह की जमीनों का भी एक भी एग्रीस्टैक करना होगा। अभी अंतिम तिथि नहीं आई हैं। इस बार गिरदावरी डिजिटल होगी जिससे किसी भी किसान का रक्बा नहीं छूटेगा। सह खातेदार अपने खाते में अपने खाते में सदस्यों के पूरे नाम दर्ज कारण ताकि पंजीयन में कोई अड़चन न आए।
जिले में मूल खातेदार और हिस्सेदारों को मिलाकर कुल 2.31 लाख किसान हैं। इनमें से 1.8 लाख मूल खातेदारों और हिस्सेदारों का पंजीयन एग्रीस्टैक में हो चुका हैं। करीब 1.3 लाख किसान इनमें मूल खातेदार और हिस्सेदारी शामिल हैं, बचे हुए हैं। इनमें वे भी है जिनका नाम पंजीयन में छूट गया था। अब नए नियमों के तहत किसानों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
वहीं इस वर्ष गिरदावरी पूरी तरह डिजिटल होगी। 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक चलने वाली इस डिजिटल क्रॉफ्ट गिरदावरी से किसान का रकबा नहीं छूटेगा। यह किसानों क के लिए राहत की बात है लेकिन एग्रीस्टैक की बाध्यता ने चिंता बढ़ा दी हैं।
ई-मित्र केंद्रों की मदद लें किसान
जिला प्रशासन ने किसानों से समय पर एग्रीस्टैक करने की अपील की हैं। इसके लिए ई मित्र केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं। विशेष रूप से सह खातेदार अपने खाते में सभी सदस्यों के नाम पूर्ण रूप से दर्ज कराए। वहीं कई क्षेत्रों में किसान पटवारी कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं।
ऐसा खातेदारों के नाम और पिता का नाम स्पष्ट लिखे
खास बात यह है कि इस वर्ष को कोटवारी, जमीन, मार्ट समिति संस्था एवं समूह की जमीनों का भी एग्रीस्टैक करना अनिवार्य कर दिया गया हैं। सबसे बड़ी समस्या सा खातेदारों को हो रही हैं।
दरअसल अधिकांश खातों में मुख्य किसान के नाम के बाद अन्य हिस्सेदारों के नाम संक्षिप्त रूप में दर्ज हैं। उदाहरण के लिए एक खाते में मुख्य रमेश पिता राम के साथ संतोष, मनोज, सावित्री, मधु इस तरह से संक्षिप्त नाम लिखते हैं। ऐसी स्थिति में उनका पंजीयन नहीं हो पा रहा हैं। जिसके लिए किसानों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार सभी सब खातेदारों का नाम पूरा और पिता का नाम पूरा खाते में दर्ज करना होगा, तभी एग्रीस्टैक संभव हो पाएगा। इस बार धान बिक्री के लिए भी अलग से पंजीयन करना होगा।