बलौदा बाजार

शाला विकास समिति के रोहित बने अध्यक्ष
20-Jul-2026 5:31 PM
शाला विकास समिति के रोहित बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 20 जुलाई। रोहित साहू (टेहका वाले) को स्वामी आत्मानंद पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा का सर्वसम्मति से शाला विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ कोर कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा व प्रिंसिपल शैलेन्द्र नामदेव का आभार व्यक्त किया। जिससे ग्राम पंचायत टेहका के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस पर भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जनपद अध्यक्ष सविता प्रदीप अनंत, जनपद उपाध्यक्ष भोला राम वर्मा, योगेश अनंत, पार्षद व पूर्व अध्यक्ष कुंजराम कोसले, पार्षद सतीश तलरेजा, पवन वर्मा, खुमान वर्मा व ठाकुर राम साहू ग्राम पंचायत टेहका सरपंच ललिता नारायण जोगी सचिव बलराम साहू, मन्नू लाल यादव, हेमंत ध्रुव, राकेश साहू, रिखी राम ध्रुव, मनोज यादव, जगदीश ध्रुव, भोला राम साहू, नरेंद्र दक्षिणे व मीडिया प्रभारी नंदू साहू ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट