बलौदा बाजार

खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में योजनाओं की क्रियान्वयन पर चर्चा
19-Jul-2026 5:32 PM
खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में योजनाओं की क्रियान्वयन पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 19 जुलाई। खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को जनपद कार्यालय बलौदाबाजार सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्यत: शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रधामनंत्री जी की अतिमहत्वकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर ऋण योजना के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण,एनआरएलएम,कृषको को दिए जाने वाले ऋण,किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय , मछली पालन इत्यादि पर भी चर्चा हुई।

वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए सहायक मुख्य कार्य पालन अधिकारी ने कहा कि आरोह एनजीओ संस्था जो सीएफएल के माध्यम से विभिन्न केंद्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे कार्यों में बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी सहयोग प्रदान करें.

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर एवं ब्लॉक के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और ब्लॉक स्तर के विभिन्न बैंकों में कार्य कर रहे बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी बहुत संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट