बलौदा बाजार

रथ यात्रा में भाजपा नेता शिवरतन हुए शामिल
18-Jul-2026 6:30 PM
रथ यात्रा में भाजपा नेता शिवरतन हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 जुलाई। नगर में गुरुवार को रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा शंकर वार्ड स्थित लटूरिया महाराज मंदिर (जगन्नाथ मंदिर) में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए।

भाटापारा के जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले शिवरतन शर्मा ने प्रभु की प्रतिमा को हाथों से उठा कर रथ में विधि विधान से पूजा अर्चना कर बिठाया।

इस मौके पर शिवरतन शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। रथयात्रा उत्सव की आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं।   महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर सदैव अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें। भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र व बहन सुभ्रदा  की यह रथ यात्रा सभी के जीवन में शान्ति, समृद्धि लाये, यहीं कामना है।

 उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में नगर सहित आस पास के ग्रामीण श्रद्धालु जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट