बलौदा बाजार

ट्रैक्टरों की भारी केज व्हील सडक़ों पर प्रतिबंधित
07-Jul-2026 3:08 PM
ट्रैक्टरों की भारी केज व्हील सडक़ों पर प्रतिबंधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 7 जुलाई। ऐसे सभी ट्रैक्टर जिनके पहियों में लोहे का केज व्हील (पिंजरा पहिया)लगा हो, उनका संचालन सार्वजनिक सडक़ों सीमेंट एवं डामर की सडक़ों और राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर पूर्णत प्रतिबंधित हैं। ऐसे ट्रैक्टरों का संचालन करते पाए जाने पर चलने एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी कि लोहे केज रिंग लगे ट्रैक्टरों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान चलाने के संबंध निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों का उपयोग मुख्य रूप से खेतों में जुताई एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए किया जाता हैं। इन ट्रैक्टरों में लगे नुकीले लोहे के पहिए खेतों में बेहतर पकड़ बनाने में सहायक होते हैं, लेकिन इन्हें बिना बदलाव के सीसी रोड, डामर सडक़ और राष्ट्रीय मार्गों पर चलने से सडक़ की सतह को नुकसान पहुंचता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती हैं।

गौरतलब है कि केज व्हील ट्रैक्टर या पावर थ्रिलर ने लगाई जाने वाला लोहे का विशेष पहिया होता है, जिसकी बनावट पिंजरे जैसी होती हैं। इसका उपयोग मुख्यत: धान के खेतों की जुताई मिट्टी पलटने तथा दलदली जमीन में ट्रैक्टर को धंसने से बचने क के लिए किया जाता हैं। हालांकि खेतों से बाहर सडक़ या अन्य स्थानों पर इसका उपयोग करने से भारी लोहे केज व्हील डामर एवं सीसी सडक़ों को गंभीर क्षति पहुंचाते हैं।  विशेषज्ञों के अनुसार भारी केज व्हील के कारण डामर की सडक़ एक किनारे से उखाडऩे लगती है और उन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता हैं। यदि डामर की सडक़ एक स्थान से उखडना शुरू हो जाए तो वर्षा का पानी भरने के बाद क्षति लगातार बढ़ती जाती हैं, जिससे सडक़े अधिक खराब हो जाती हैं।

वहीं अनुचित परिस्थितियों में केज व्हील का उपयोग ट्रैक्टरों और खेती दोनों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता हैं।

 

केज व्हील के प्रमुख नुकसान

 

पहला सडक़ के भारी नुकसान यदि कैजुअल लागे ट्रैक्टर को पक्की सडक़ों पर चलाया जए तो उनके लोगे के ब्लड या एंगल सडक़ की डामर अथवा क्रांति सत्ता को उखाड़ कर नुकसान पहुंचा सकते हैं

 

दूसरा स्पेशल और एक्सीलेंट पर अतिरिक्त दबाव कैजुअल काफी भारी होते हैं पाकी या समतल सडक़ों पर उनके उपयोग से ट्रैक्टर के नक्सली गियर बॉक्स और अन्य पुरुषों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है जिससे वह समय से पहले गिर जाते हैं या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं

 

तीसरा टायर और रिंग को नुकसान बार-बार केज व्हील लगाने और निकलने से ट्रैक्टर के मुख्य टायरों के रिंग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तथा इनमें उन में जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है

 

चौथा इंजन पर अधिक भार और ईंधन की खपत यदि खेत अधिक जिला ना हो या सुखा हो हुए तो कैजुअल मिट्टी में आवश्यकता से अधिक धन जाते हैं जिससे इंजन पर अतिरिक्त भार डालना पड़ता है और डीजल की खपत बढ़ जाती है

 

पांचवा संतुलन बिगडऩे का खतरा यदि केज बिल के सारे तरीके से वर्ल्ड या फील्ड फिट नहीं किया गया हो तो चलते समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ सकता है जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है


अन्य पोस्ट