बलौदा बाजार

एल्डरमैन मनोनीत होने पर तारा परसवानी का सम्मान
29-Jun-2026 3:17 PM
एल्डरमैन मनोनीत होने पर तारा परसवानी का सम्मान

बलौदाबाजार, 29 जून। वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंधी समाज के गौरव तारा परसवानी के एल्डरमैन मनोनीत होने पर भारतीय सिंधु सभा द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।

  इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष शंकर दुलानी ने कहा कि तारा परसवानी का मनोनयन उनके लंबे सामाजिक योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए समाज और नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सम्मान समारोह में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष इंद्र कुमार पंजवानी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश घंशानी, राजेश रोहरा, भारतीय सिंधु सभा उपाध्यक्ष मनीष देवनानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने तारा परसवानी को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तारा परसवानी के सम्मान में शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व समाज तथा नगर के हित में सदैव प्रेरणादायी रहेगा।


अन्य पोस्ट