बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 जून। नगर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य के लिए नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं पार्षद शेख सलमान सहित अन्य पार्षदों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोडक़र भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यदु, नगरपालिका के सभापति जितेंद्र डड़सेना, हरजीत सिंह सलूजा(राजू), आदित्य गुप्ता,पार्षद रेखा पोषण पटेल, अंजनी गोविंद पात्रे, श्रद्धा मनीष वर्मा, रोहित साहू,सुरेश घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, डिगेश्वरी रविन्द्र नामदेव, मंजू फेकर, ममता सुभाष राव,के द्वारा भी पूजा अर्चना की गई, सभी अतिथियों का पार्षद शेख सलमान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
मुक्तिधाम में विकास कार्यों के लिए नगर पालिका द्वारा कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा से चर्चा कर आवश्यक मांगे रखी गई थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए कार्य हेतु राशि उपलब्ध कराई गई । भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष अशोक जैन ने कार्य की आवश्यकता व प्राथमिकता को ध्यान में रखकर कार्य की आवश्यकता के अनुरूप सभी महत्वपूर्ण कार्य कराए जाने की बात कही गई, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यदु ने भी कार्य के प्रति नगरपालिका अध्यक्ष सहित पार्षदगणों के प्रति किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।
राज्य प्रवर्तित योजना मद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य हेतु 62.95 लाख की स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ किए जाने पूजन किया गया व अतिशीघ्र कार्य शुरू किए जाने निर्देशित किया गया है।
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के उन्नयन कार्य हेतु प्राप्त राशि से विकास के कार्य निष्पादित किया जाना है, यह मांग पूर्ण किए जाने पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के मिले सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं वार्ड पार्षद सलमान शेख सहित नगर पालिका के सभी पार्षदों ने हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
मुक्तिधाम के उन्नयन हेतु कराए जाने वाले कार्यों में मुक्तिधाम सौन्दर्यीकरण कार्य के साथ, पौधा रोपण (पाम ट्री) पेयजल हेतु बोर्ड खनन, दरवाजे,पेवर ब्लॉक, कंपाउंड वॉल (दीवार) प्रतीक्षालय, प्रसाधन, शौचालय, म्यूरल आर्ट (सीमेंट कला) प्रकाश व्यवस्था,गेट निर्माण, कचरा संग्रहण हेतु डस्टबिन व बैठेने की व्यवस्था हेतु कुर्सी लगाई जाएगी।
वार्डवासियों एवं नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष राव, गोविंद पात्रे, अधिवक्ता पोषण पटेल, रविन्द्र नामदेव, रवि फेकर, वार्ड के नागरिक एवं नगरपालिका के उप अभियंता रितेश स्थापक, कमलेश्वरी जायसवाल, गुरुदत्त तिवारी व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।