बलौदा बाजार

सडक़ जर्जर, हल्की बारिश से आवागमन में परेशानी
27-Jun-2026 9:04 PM
सडक़ जर्जर, हल्की बारिश से आवागमन में परेशानी

ग्रामीणों ने की सडक़ निर्माण व मरम्मत की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 जून। देर शाम क्षेत्र में हुई बारिश ने सडक़ों की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी हैं। विकासखंड पलारी के अंतर्गत आने वाले रिवाडीह, बम्हानी, चरोदा और मोहन जैसे गांव को जोडऩे वाले मार्ग जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। बारिश का पानी भर जाने से यह गड्ढे छोटे तालाब जैसे दिखाई देने लगते हैं। जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सडक़ों की दुर्दशा का प्रमुख कारण रेत से भारी ओवरलोड वाहनों का लगातार आवागमन हैं। प्रतिदिन भारी वाहनों के दबाव के कारण सडक़े उखड़ चुकी है और बरसात के दिनों मे कई स्थानों पर रास्ते लगभग बंद हो जाते हैं। इससे एक गांव का संपर्क दूसरे गांव से कटने लगता हैं। कोटवा ससहा देवसुंद्रा मार्ग भी इन दोनों जर्जर हालत में हैं। यह मार्ग कई गांवों को जोडऩे का काम करता है, लेकिन बारिश के मौसम में यहां की स्थिति और भयावह हो जाती हैं। इस बरसात में एक बार फिर इस मार्ग से गुजरने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और बारिश का पानी भर जाने से हालात और खराब हो गए हैं।

जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन प्रशासन के समक्ष सडक़ मरम्मत और कई सडक़ निर्माण की मांग उठाई गई लेकिन अब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ किसी भी गांव के विकास की आधारशिला होती हैं, लेकिन वर्षों से खराब पड़े रास्तों के कारण क्षेत्र का विकास थम सा गया हैं। लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द सडक़ों की मरम्मत करने और ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाई करने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में ग्रामीणों को राहत मिल सके।

खराब सडक़ों का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पढ़ रहा हैं। बच्चों को कीचड़ और पानी से भारी गड्ढों के बीच होकर स्कूल पहुंचना पड़ता हैं। वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने का खतरा रहता हैं।

उपमुख्यमंत्री से ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने उनके समक्ष इस सडक़ की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया था और सडक़ निर्माण की मांग की थी।

हुलास वर्मा, द्वारिका साहू, परमेश्वर साहू, नूतन वर्मा, डाकेश्वर आदि ने कहा कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में ग्रामीणों को राहत मिल सके।


अन्य पोस्ट