बलौदा बाजार

रायपुर सीमेंट संयंत्र को नगर निवेश की नोटिस
25-Jun-2026 6:57 PM
रायपुर सीमेंट संयंत्र को नगर निवेश की नोटिस

बलौदाबाजार, 25 जून। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बिना भूमि डायवर्सन और आवश्यक निर्माण अनुमति के आवासीय कॉलोनी बनाए जाने का मामला सामने आया हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसी) विभाग ने इस पर रायपुर सीमेंट संयंत्र प्रबंधन को नोटिस जारी किया हैं।

इस संबंध में श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र के यूनिट हेड हुकुमचंद गुप्ता ने चर्चा में बताया कि पहले के अधिकारियों ने कैसे नियमों का पालन नहीं किया, मुझे जानकारी नहीं है परंतु जल्द ही प्रशासन के साथ बैठकर मामला सुलझा लिया जाएगा।

मामले के संबंध में उप संचालक नगर निवेश बीएल बांधे ने चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि श्री सीमेंट संयंत्र द्वारा आभासी कॉलोनी निर्माण हेतु केवल लेआउट पास कराया गया है, जबकि अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं की गई हैं, जिसके कारण प्रबंधन को बीते दिनों नोटिस जारी किया गया हैं। नियमितीकरण हेतु आवेदन दिए जाने पर ही कराया गया निर्माण के अनुसार नियमा अर्थ दंड की राशि निर्धारित की जा सकेगी। अर्थ दंड की राशि का निर्धारण रायपुर डायरेक्टेड से किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सीमेंट संयंत्र परिसर में यह कॉलोनी विकसित की गई हैं। आरोप है कि यहां पिछले तीन-चार वर्षों से बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने परिवारों के साथ निवास कर रहे हैं। इसके साथ ही परिसर में निजी स्कूलों और अन्य सुविधाएं भी संचालित हैं।

वर्ष 2017 में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संयंत्र की उत्पादन क्षमता वृद्धि को मंजूरी दी गई थी। हालांकि आरोप है कि कॉलोनी निर्माण के लिए आवश्यक भूमि डायवर्सन भवन निर्माण अनुज्ञा और अन्य औपचारिक अनुमतियां पूरी नहीं की गई।

 केवल लेआउट पास करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

इस संबंध में अनुभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार एवं उप संचालक टाउन एवं कंट्री प्लानिंग द्वारा संयंत्र प्रबंधन को कुछ दिनों पूरा नोटिस जारी किया गया है।  बताया जाता है कि इस मामले की गूंज समूचे क्षेत्र के साथ ही साथ मंत्रालय तक पहुंच गई हैं, इसके बाद आवासीय कॉलोनी के बगैर अनुमति निर्माण किए जाने के चलते संयंत्र प्रबंधन नियमितीकरण हेतु करोड़ों रुपए जुर्माना अधिरोपित किए जाने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित हैं।


अन्य पोस्ट